‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
30-Nov-2021 07:08 PM
PATNA : पटना हाईकोर्ट ने छात्रों की मांग पर डिजिटल डिग्री व सर्टिफिकेट को जारी नही किये जाने के मामले पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के रजिस्ट्रार को तलब किया है. अभिषेक आनन्द व अन्य छात्रों की तरफ से दायर रिट याचिका पर जस्टिस पी बी बजन्थरी ने सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार को अगले हफ्ते कोर्ट में उपस्थित हो कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है.
याचिकाकर्ताओं में एक छात्र गौरव कुमार ने खुद ही मामले पर कोर्ट में बहस किया। गौरव ने कोर्ट को बताया कि पिछले एक साल से यूनिवर्सिटी कार्यालय ने याचिकाकर्ताओं के डिजिटल डिग्री व सर्टिफिकेट निर्गत करने के आवेदन को लंबित कर रखा है. जब भी यूनिवर्सिटी से पूछते है ,तो वो इसे कभी केंद्र सरकार तो कभी यूजीसी का मामला बताते हुए टालमटोल करते रहे है. बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में यूनिवर्सिटी को आदेश दिया था कि छात्रों को डिजिटल सर्टिफिकेट निर्गत नही करने का कारण का स्पष्ट रूप से उल्लेखित करते हुए जवाबी हलफनामा दायर करें.
आज हुई सुनवाई में यूनिवर्सिटी की तरफ से संतोषजनक जवाब नही मिलने पर हाई कोर्ट ने रजिस्ट्रार को तलब किया है. वहीं इस मामले पर अगली सुनवाई 7 दिसम्बर को होगी.