ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / छठ व्रत करने वाले पुलिसकर्मियों के सामने बड़ी चुनौती, छुट्टी नहीं मिली.. ड्यूटी...

छठ व्रत करने वाले पुलिसकर्मियों के सामने बड़ी चुनौती, छुट्टी नहीं मिली.. ड्यूटी भी करनी है

09-Nov-2021 08:58 AM

PATNA : छठ महापर्व को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर रखी है. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन पुलिसकर्मियों को उठानी पड़ रही है जो खुद छठ व्रत करते हैं. छठ पूजा करने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों को इस बार छुट्टी नहीं मिली है. लगभग एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पटना में हैं जो छठ पूजा करते हैं और उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन कर रखा था.


छठ करने वाले लगभग 1000 ऐसे पुलिसकर्मियों ने लाइन डीएसपी के दफ्तर में इसके लिए आवेदन दिया था. इसमें लगभग 180 आवेदन ट्रैफिक के पुलिसकर्मियों का है. इन में अधिकांश महिला पुलिसकर्मी ही हैं. 1000 आवेदनकर्ताओं में अधिकांश सिपाही हैं तो कुछ सब इंस्पेक्टर और अन्य रैंक के भी पुलिसकर्मी हैं. इस मामले पर जब लाइन डीएसपी राजू कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं सोमवार को ड्यूटी पर कहीं बाहर था. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. 


जानकारी हो कि सोमवार को नहाय खाय के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरु हो गया है. छठ का अनुष्ठान करने वाले पुलिसकर्मी देर रात तक परेशान रहे. देर रात तक कई पुलिसकर्मी लाइन डीएसपी के दफ्तर के पास इस आस के साथ जमे हुए थे कि उन्हें छुट्टी मिल जाएगी और वे शांति से व्रत कर पाएंगे या फिर अनुष्ठान करने के लिए अपने अपने गृह जिला जा पाएंगे. हालांकि उन्हें छुट्टी नहीं मिली और वे निराश ही लौट गए.