बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?
18-Nov-2020 06:47 AM
PATNA : छठ महापर्व के मौके पर पटना से आने जाने वाले लोगों को महाजाम का सामना करना पड़ रहा है। पटना से निकलने के हर रास्ते पर महाजाम की तस्वीरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को देर रात तक फतुहा से लेकर अनिसाबाद तक जाम लगा रहा। दिनभर यहां गाड़ियां रेंगती रही। प्रशासन की तरफ से किए गए सारे इंतजाम फेल नजर आए। एनएच 30 पर लगा जाम धीरे-धीरे फतुहा से बढ़कर टोल प्लाजा तक पहुंचा और फिर अनीसाबाद तक गाड़ियों की कतार लग गई।
महाजाम का आलम यह है कि टोल प्लाजा से लेकर जीरोमाइल तक पहुंचने में गाड़ियों को 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। फोरलेन पर दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। इस महाजाम के कारण बेगूसराय, नालंदा, लखीसराय की तरफ से आने वाले और जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं दनियावां फतुहा एनएच 30 ए और स्टेट हाइवे 78, बिहटा दनियावा एसएच समेत दनियावां हिलसा एसएच 4 और दनियावा बिहारशरीफ एसएच भी घंटों जाम रहा। पटना गया एनएच 83 पर लोग लगभग 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे पुनपुन के पास लगा जाम लोगों को हलकान कर गया।
गंगा नदी पर बने पीपा पुल से निकलने वाली वाहनों की कतार के कारण भी यहां जाम की स्थिति बनी हुई है। पीपा पुल से आने वाली गाड़ियों के कारण अशोक राजपथ पर भीषण जाम देखने को मिला। गायघाट के पास दोनों रूटों पर वाहनों का प्रेशर इतना बढ़ गया कि कई घंटे तक लोग गाड़ियों में फंसे रहे। अशोक राजपथ पर मालसलामी से लेकर पश्चिम दरवाजा तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। रेंज आईजी संजय सिंह में ट्रैफिक पुलिस के तमाम अधिकारियों को जाम से निजात दिलाने के लिए तैयार करने का निर्देश दिया। जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने ओवरटेक करने वाली गाड़ियों पर चालान भी किया। ट्रैफिक एसपी अमरकेश जी के मुताबिक ओवरटेक करने वाले 35 गाड़ियों के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया लेकिन गांधी सेतु के वन वे होने के कारण महाजाम बढ़ता गया। जेपी सेतु से गाड़ियों का परिचालन जारी है लेकिन इस सेतु पर भारी गाड़ियों का परिचालन नहीं किया जा सकता लिहाजा स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नजर आई।