ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लीजिये अपना काम

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लीजिये अपना काम

18-Nov-2020 07:09 AM

PATNA : छठ महापर्व को लेकर बैंकों में 2 दिनों तक अवकाश रहेगा लेकिन रविवार का दिन होने के कारण 3 दिनों तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। 20 और 21 नवंबर को बैंकों में छठ का अवकाश घोषित किया गया है जबकि 22 नवंबर को रविवार का दिन है। लिहाजा 20 से लेकर 23 नवंबर तक बैंक बंद रहेंगे अगर आप को बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो आज और कल यानी 18 से लेकर 19 नवंबर की तारीख के बीच आप अपना काम निपटा सकते हैं। 


हालांकि बैंक के एटीएम पूरी तरह से काम करते रहेंगे। छठ पूजा के मौके पर उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो इसके लिए बैंकों ने एटीएम में कैश का फ्लो बनाए रखने की तैयारी कर रखी है। खरीदारी और बाकी कारणों से अगर कोई पैसे निकालना चाहते हैं तो एटीएम के जरिए वह ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हमने कैश डिपाजिट प्वाइंट के जरिए कैश लेने का भी इंतजाम कर रखा है। ग्राहक एटीएम के अलावे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ग्राहक सेवा केंद्र की सेवा ले सकते हैं। 


छठ पूजा के बाद नवंबर के महीने में आगे भी बैंकों में कई दिनों तक छुट्टियां रहने वाली हैं। 28 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है जो अवकाश का दिन होता है। 29 नवंबर को रविवार और 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी।