ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
20-Dec-2021 02:06 PM
GOPALGANJ: छेड़खानी का विरोध करने पर एक सिरफिरे ने आठवीं कक्षा की छात्रा को चाकू मार दी और मौके से फरार हो गया। फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपी युवक के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब है कि गोपालगंज में एक सिरफिरे लड़के ने आठवीं की छात्रा को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डन मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी और आखिरकार उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला माझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का है। घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
बताया जाता है कि सुरवनिया गांव की छात्रा खुशबू परवीन मकतब स्कूल में पढ़ने गई हुई थी। स्कूल से घर लौटने वह अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थी। वह जैसे ही पंचायत भवन के पास पहुंची वहां पहले से गुड्डन मौजूद था वह छात्र से छेड़खानी करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने चाकू गोदकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मौके से फरार गुड्डन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कि वही घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी गुड्डन के घर को आग के हवाल कर दिया है।
आरोपी की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी असरफ अली के बेटे गुड्डन के रुप में हुई है। बताया जाता है कि वह छात्रा को हमेशा परेशान किया करता था। इसे लेकर आरोपी के परिजनों से कई बार शिकायत भी की गयी थी लेकिन गुड्डन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसने फिर छेड़खानी की और इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि अब वो सलाखों के पीछे है वही आक्रोशित लोगों ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची आगे की कार्रवाई में जुटी है।
.