Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
18-Sep-2020 08:15 PM
PATNA: वे-बिज निर्माण कार्य के लिए परिवहन विभाग ने पुल निर्माण निगम को स्वीकृति दे दी है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहटा, फतुआ तथा ट्रांसपोट नगर में लगे वे ब्रिज के लिए अधिकारियों तथा स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गयी है। दीघा पुल पर ओवर लोडेड गाड़ियां न चले इसके लिए भी वे-ब्रिज का निर्माण होगा। ओवर लोडिंग रोकने के लिए राज्य के विभिन्न चेक पोस्टों एवं अन्य जगहों पर वे-ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। चेक पोस्टों पर वे-ब्रिज निर्माण के लिए परिवहन विभाग ने अपनी स्वीकृति दे दी है। परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वे-ब्रिज का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिन जिलों में सरकारी वे-ब्रिज नहीं है वहां पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्राइवेट वे-ब्रिज को संदिग्ध वाहनों (ओवर लोडेड) की जांच के लिए उपयोग कर सकेंगे।
दीघा पुल पर ओवर लोडिंग गाड़ियां न चले इसके लिए वहाँ भी होगा वे-ब्रिज
परिवहन सचिव ने बताया कि दीघा पुल पर ओवर लोडिंग गाड़ियां ना चले इसके लिए भी वहाँ वे-ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वे-ब्रिज के बन जाने से ओवर लोडिंग वाहनों पर लगाम लगेगी। इसके साथ ही ओवर लोडिंग की वजह से आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ सकेगी। बिहटा, फतुहा तथा ट्रांसपोर्ट नगर में लगे बे ब्रिज के लिए अधिकारियों तथा स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गई है।
परिवहन विभाग द्वारा मोबाइल वे-ब्रिज लेने की भी हो रही तैयारी
सहज रूप से ओवर लोडिंग वाहनों की भार क्षमता की जांच की जा सके एवं ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की जा सके इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा मोबाइल वे-ब्रिज लेने की तैयारी की जा रही है।चेकपोस्ट से होकर जो भी मालवाहक गाड़ियां गुजरती है उसकी वेबब्रिज के माध्यम से भार क्षमता की माप की जाती है तथा क्षमता से अधिक होने पर जुर्माना लगाया जाता है।
यहां लगेंगे वे-ब्रिज
नवादा में रजौली, गोपालगंज में जलालपुर, पूर्णिया में दालकोला और गया के डोभी चेकपोस्ट पर वे-ब्रिज लगाने का प्रस्ताव है। इसके लिए परिवहन विभाग ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को स्वीकृति दी है।
ऐसे काम करता है वे-ब्रिज
राज्य में अभी कैमूर चेकपोस्ट पर इलेक्ट्रॉनिक वे-ब्रिज लगे हैं। वहां चेकपोस्ट पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ ऑफलोड के लिए गोदाम बने हुए हैं। जैसे ही ओवरलोड वाहन चेकिंग प्लाजा से गुजरता है, लाल बत्ती जल जाती है और वाहन का वजन आ जाता है। अधिकारी वाहन चालक से जुर्माना वसूलने के बाद उसे ऑफलोड करके छोड़ते हैं। साथ ही टैक्स संबंधित विभाग वाहन में लोड हुए माल की बिल्टियों की जांच करते हैं।