पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
30-Oct-2022 04:36 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकीदार हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दबोचा है। मधेपुरा पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीते 28 अक्टूबर को सदर थाना क्षेत्र स्थित मधेपुरा भेलवा मार्ग पर शर्मा टोला के पास थाने में पदस्थापित चौकिदार गुरुदेव पासवान अपराधियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। पुलिस के लिए इस हत्याकांड का उद्भेदन करना और अपराधियों को गिरफ्तार करना एक बड़ी चुनौती थी। थाने में मामला दर्ज होते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गयी।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मधेपुरा एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसमें नगर अंचल निरीक्षक प्रेम कुमार, नगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, घैलाड़ ओ०पी० अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, मठाही शिविर अध्यक्ष शिशुपाल, भर्राही ओ०पी० अध्यक्ष रमेश कुमार, कमांडो एवं टेकनिकल सेल के सदस्य तथा अन्य सशस्त्र बलों को शामिल किया गया। जांच में जुटी टीम को हत्याकांड में शामिल अपराधियों के बारे में जानकारी हुई।
पता चला कि ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एक जगह जमा हुए हैं। फिर क्या था यह सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया। इस दौरान चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। इनके पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के हत्थे चढ़े इन अपराधियों ने चौकिदार हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य फरार अपराधी भी जल्द गिरफ्तार किये जाएंगे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गयी है। गिरफ्तार अपराधियों में भेलवा का विक्कु, अनमोल मंडल, एहसान अंसाली और मठाही का बिट्टू शामिल है। इन चारों के पास से दो देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया है।

