राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
04-Dec-2020 05:50 PM
DELHI : सेंट्रल आईबी के पूर्व निदेशक और फिलहाल लक्ष्यद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन हो गया है. देश के शीर्ष पुलिस अधिकारी रह चुके दिनेश्वर शर्मा बिहार के गया के बेलागंज के रहने वाले थे. वे बिहार के पूर्व डीजीपी अभ्यानंद के समधी थे. प्रधानमंत्री समेत देश के शीर्ष नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें जम्मू-कश्मीर की सियासी पार्टियों से बातचीत के लिए सरकारी वार्ताकार भी बनाया था.
प्रधानमंत्री ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिनेश्वर शर्मा के निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पुलिसिंग और सुरक्षातंत्र को निर्धारित करने में दिनेश्वर शर्मा का बड़ा योगदान था. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है "लक्ष्यद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा जी ने देश की पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण काम को अंजाम दिया. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार को मेरी सांत्वना. ओम शांति"
दिनेश्वर शर्मा केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे. वे बिहार के गया के बेलागंज के निवासी थे. आईपीएस के करियर में वे सेंट्रल आईबी के निदेशक पद से रिटायर हुए थे. 2017 में केंद्र सरकार ने उन्हें कश्मीर में अपना वार्ताकार बनाया था. उनके जिम्मे कश्मीर के सियासी दलों और अलगाववादियों से बात करने का काम था. 2019 में कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति तक वे इस पद पर बने रहे. बाद में उन्हें लक्ष्यद्वीप का प्रशासक नियुक्ति किया गया था.
दिनेश्वर शर्मा के निधन पर कश्मीर के राजनेताओं ने भी शोक जताया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर शोक जताया है.