Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
02-Jun-2020 04:09 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : एक अजीबोगरीब घटना सीतामढ़ी जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला को 15 लाख रुपये की चरस के साथ अरेस्ट किया गया है. महिला पेशे से सीएसपी संचालक बताई जा रही है. जिसने उल्टे अवैध संबंध के कारण एसएसबी कमांडेंट को फंसाने का आरोप लगाया है. इस मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखण्ड की है. जहां एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल के कान्हवा बॉर्डर से एक महिला को चरस तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया है. 25 लाख की चरस के साथ महिला को पकड़ा गया है. आरोपी महिला आशा देवी ने बताया कि वह सीएसपी संचालक है. एसएसबी के कमांडेंट उसे फंसा रहे हैं. उसके बताया कि एसएसबी कमांडेंट भोला नाथ यादव का एक महिला के साथ अवैध संबंध है. जिसका विरोध वो और उनका परिवार करता था. इसी गुस्से के कारण एसएसबी कमांडेंट ने उसे फंसाने की साजिश रची और उसे चरस तस्करी के आरोप में फंसा दिया.

गिरफ्तार महिला के पास से जो चरस बरामद हुई है. अंतराष्ट्रीय मार्केट में उसकी कीमत 25,00,000 आंकी गई है. महिला ने बताया कि वह अपने कान्हवा स्थित सीएसपी केंद्र जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में से एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया और 1 किलो चरस रखकर उसे फंसाने की साजिश रच दी. महिला का यह बयान पुलिस कस्टडी में रहते हुए एक वीडियो के जरिए सामने आया है.