ब्रेकिंग न्यूज़

BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा

छपरा में किसान सम्मान भवन के लोकार्पण पर बोले राज्यपाल..किसान देश के रीढ़ हैं करें इनका सम्मान

08-Oct-2023 03:38 PM

By First Bihar

CHAPRA: किसानों का साथ दें और उनका सम्मान करें क्योकि किसान देश के रीढ़ हैं। किसानों को यह विश्वास दिलाएं कि हम उनके साथ खड़े हैं। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छपरा में लोगों से यह बात कही। दरअसल महामहिम राज्यपाल किसान सम्मान भवन का लोकार्पण और उत्कृष्ट जन सम्मान समारोह में शामिल होने छपरा पहुंचे जहां जलालपुर प्रखंड स्थित शिवालय मंदिर मैदान में भारत पेट्रोलियम द्वारा निर्मित किसान सम्मान भवन का उद्घाटन उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर किया। 


इस कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा नेता व कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य मौजूद थे। इस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। जिन्हें राज्यपाल ने अंग वस्त्र, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंच को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किसानों की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। खेत के किनारे पर खड़े होकर इन्हें मजदूरी करते देखने की जरूरत नहीं है। 


अपने संबोधन में महामहिम ने समाज के लोगों को आह्वान करते हुए यह कहा कि वो भी किसानों का साथ दें और किसानों का सम्मान करें। क्योकि किसान ही देश की रीढ़ हैं। उनको यह विश्वास दिलाइये कि आप उनके साथ खड़े हैं। महामहिम ने कहा कि देसी बीज, देसी उर्वरक का इस्तेमाल किसानों की आय को दोगुनी करने में सहायक है। देशी विधि से खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। शिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा का जो विरोध करे उसके खिलाफ खड़ा होने की जरूरत है।