Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
14-Feb-2020 01:40 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अचानक से अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने 23 फरवरी को आरजेडी की तरफ से शुरू हो रहे बेरोजगारी हटाओ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई है। हालांकि इस बैठक के लिए विधायकों को बेहद शॉर्ट नोटिस में सात जिलों के विधायकों को बुलाया गया है। आनन-फानन में बुलाई गई इस बैठक को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा है।
आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के समधी चंद्रिका यादव ने गुरुवार को जेडीयू में जाने का संकेत दिया था। चंद्रिका राय ने दावा किया था कि आरजेडी के अंदर विधायकों में नाराजगी फैली हुई है। लालू के समधी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि आरजेडी के अंदर नाराज विधायकों की संख्या बढ़ सकती है और लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है। संभव है कि तेजस्वी यादव की नींद चंद्रिका राय के दावों ने उड़ा दी हो। तेजस्वी को इस बात का डर सता रहा है कि उनके विधायकों की एकजुटता खतरे में ना पड़ जाए।
तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी इस बैठक के बाद ही 23 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर घोषणा की गई लेकिन विधायकों को आज की बैठक के लिए गुरुवार को सूचना नहीं दी गई। जाहिर है अचानक से बुलाई गई विधायकों की बैठक को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि 23 फरवरी को बेरोजगारी हटाओ यात्रा पटना से शुरू होगी जिसके लिए पार्टी ने अपने तमाम नेताओं को तैयारी में जुटने को कहा है।