Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
27-Dec-2021 04:12 PM
DESK : उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब चिता पर लेटे एक मृत बुजुर्ग ने अंतिम संस्कार से ठीक पहले अपनी आंखें खोल दी. जैसे ही परिजनों को समझ आया की बुजुर्ग जिंदा है परिवार ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर पुरे मामले की जानकारी दी. फिर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उनका ब्लड प्रेशर आदि सामान्य पाया और उन्हें जिंदा बताया. इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया है.
जानकारी के अनुसार बता दें 62 वर्षीय सतीश भारद्वाज कैंसर से पीड़ित थे. जिनका इलाज एक अच्छे हॉस्पिटल में चल रहा था. इलाज के दौरान सुबह लगभग 11 बजे डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था. जिसके बाद मृत बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके परिवार वाले शमशान घाट ले कर गए. 3 बजे के करीब जब अंतिम संस्कार से पहले शव के मुंह में गंगाजल डालने की आखिरी प्रक्रिया पुरी की उसी समय बुजुर्ग की आंखे खुल गई और वे बोलने भी लगे.
इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर पुरे मामले की जानकारी दी. फिर बुजुर्ग को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच में बुजुर्ग की बीपी, हार्ट बीट, पल्स रेट सबकी रिपोर्ट नॉर्मल आई. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति बिल्कुल ठीक है. इसके बाद उसे इलाज के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है.