राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
04-Dec-2020 08:09 AM
PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर बिहार पर पड़ने की उम्मीद नहीं है. मलगातार सक्रिय हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इसका बिहार पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं दिखेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है जिससे आद्रता आ रही है. रात की तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है, लेकिन अगले चार से पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने जा रहा.
पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री है जो सामान्य के करीब है. बुधवार की तुलना में गुरुवार को पटना, गया और भागलपुर के दिन के तापमान में थोड़ी कमी आई. आकाश में कई जगह पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहे जिसकी वजह से दिन के वक्त ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हुई.
हालांकि रात के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे कम तापमान गुरुवार को गया में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार की शाम से पटना में कोहरा भी देखने को मिला है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों में कोहरा धीरे-धीरे बढ़ेगा.