मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
14-Dec-2022 08:08 PM
DESK: शराब के नशे में कुछ लोग ऐसी हरकते करते हैं जिसे देखकर लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां शराबी को चखना नहीं मिला तो उसने ऐसा काम किया जिसकी चर्चा अब हर कोई कर रहा है। शराबी पर कार्रवाई किये जाने की बात भी कही जा रही है।
दरअसल शराबी को शराब पीना था लेकिन चखना पास में नहीं था। हालांकि पहले से ही बिना चखना के उसने शराब पी रखी थी। वह पहले से काफी नशे में था लेकिन फिर भी उसे शराब पीनी थी लेकिन चखना पास नहीं रहने के कारण वह शराब नहीं पी पा रहा था। शराबी के साथ उसका दोस्त भी साथ था। तभी सड़क से गुजर रहे दो कुत्ते के बच्चों पर दोनों की नजरे गयी।
एक शराबी ने कुत्ते के बच्चे के कान और दूसरे ने पूछ को धारदार हथियार से काट डाला और नमक मिर्च लगाकर उसे चखने के रुप में खा लिया और शराब भी पी ली। ऐसा कर दोनों शराबियों ने कुत्ते के बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी की है जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
हर कोई शराबियों की इस अमानवीय व्यवहार से काफी आक्रोशित है। आरोपी के खिलाफ पीपल फॉर एनिमल संस्था ने फरीदपुर थाने में केस दर्ज कराया है। इन दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कही है।