Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
24-Sep-2024 09:47 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में कार्रवाई कर पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद किया है। उत्तर प्रदेश से गांजा लेकर बिहार पहुंचे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 74 किलो गांजा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अनिल कुमार बगेन और राजन कुमार से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। डेहरी थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई की है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाली रोड जाने वाली सड़क के सामने एक सेंट्रो कार खड़ी है जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है।
पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेंट्रो कार को अपने कब्जे में ले लिया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कार में रखे 74 किलो गांजा जब्त किया गया। पकड़े गये दोनों युवक बनारस के रहने वाले हैं। डेहरी के एएसपी के.किरण कुमार ने बताया कि जब्त किए गए गांजे की कीमत 15 लाख से अधिक है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।