ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम

CBSE का बड़ा निर्णय, अब तीन साल तक के बच्चों का ही नर्सरी में होगा एडमिशन

30-Nov-2022 09:05 AM

PATNA : सीबीएसई अब अपने से संबंधित सभी स्कूलों में नर्सरी  में बच्चों को नामांकन लेने की नियमावली में बदलाव की तैयारी है। अब नए सत्र 2024 में नर्सरी नामांकन प्रक्रिया को बदल दिया जाएगा। इसके तहत अब नर्सरी में तीन साल तक के बच्चे का ही नामांकन होगा। उससे अधिक आयु के बच्चों का नमांकन नर्सरी में नहीं होगा। 


मालुम हो कि, वर्तमान में अधिकतर सीबीएसई स्कूलों में साढ़े तीन साल से साढ़े चार वर्ष तक की उम्र सीमा वाले बच्चे का नामांकन नर्सरी में होता है। लेकिन, अब 2024 से इसमें बदलाव किया जाएगा। नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत यह बदलाव सीबीएसई स्कूलों में करने की तैयारी है।


बता दें कि, नई शिक्षा नीति के तहत अब सीबीएसई स्कूलों में कक्षाओं को चार भाग में संचालित होगी। पहला नर्सरी से कक्षा दो तक रहेगा। वहीं द्वितीय स्टेज में कक्षा तीन से पांचवीं कक्षा तक होगा। इसमें बच्चे की आठ से 11 वर्ष तक होगी। तृतीय स्टेज में छठी से आठवीं तक होगा। वहीं चौथे स्टेज में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं होंगी। बोर्ड की मानें तो अभी दसवीं और 12वीं दोनों ही बोर्ड होगा।


गौरतलब हो कि, सीबीएसई मुख्यालय द्वारा इस बाबत सभी क्षेत्रीय कार्यालय और स्कूल प्राचार्यों को पत्र लिखकर इसे शुरू करने को कहा गया है। इसको लेकर पीछले सप्ताह भी बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में देश भर के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी और तमाम सिटी कोऑर्डिनेटर शामिल हुए। इसमें नई शिक्षा नीति के तहत नर्सरी नामांकन से लेकर आगे की कक्षाओं के लिए जानकारी दी गयी। 


सीबीएसई की मानें तो नर्सरी से कक्षा दो तक फाउंडेशन कोर्स चलाया जाएगा। फाउंडेशन कोर्स के लिए नामांकन तीन वर्ष के बच्चों का लिया जायेगा। सीबीएसई द्वारा आयोजित इस बैठक में 151 स्कूलों के प्राचार्य शामिल रहे।