बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Feb-2020 08:11 PM
KAIMUR: कैमूर पुलिस उस वक्त हैरान-परेशान हो गयी जब कार के अंदर से करोड़ों की गड्डियां मिली। पुलिस शराब खोजने निकली थी लेकिन मिल गयी नोटों की गड्डियां। पुलिस इन नोटों की गिनते-गिनते परेशान हो गयी। इसके बाद एसपी साहब को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी।
मामला कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र का है जहां होली के पहले पुलिस बड़े पैमाने पर शराब के खिलाफ अभियान को उतरी थी। इसी अभियान के तहत गाड़ियों की जांच की जा रही थी तभी पुलिस की नजर एक स्विफ्ट डिजायर पर पड़ी जिसके अंदर से सवा करोड़ रुपये निकले। पुलिस ने रूपये तो बरामद कर लिए लेकिन नोटों को गिनने में पानी मांगने लगी। अंतत: पुलिस को नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी।
कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने एनएच 2 पर होली को लेकर विशेष जांच अभियान में मोहनिया पुलिस को ये सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था जो सही जानकारी नहीं दे पाए हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के मुताबिक ये पैसे इंडिया साड़ी और कंपनी के हैं, लेकिन वो पुलिस को सही जवाब नहीं दे सके हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और इंन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दी है।