दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Jan-2020 02:23 PM
MATHURA: नये साल के जश्न में पूरा देश सराबोर है. इसी बीच ख़बर यूपी के मथुरा से है, जहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार से तीन लोगों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं.
पुलिस ने कार के अंदर से एक पिस्टल भी बरामद की है. ख़बरों के मुताबि यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक कार में तीन लोगों की डेड बॉडी पड़़ी थी. वहीं गाड़ी में एक बच्चा भी गंभीर हालत में मिला, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान गऊ घाट निवासी नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धान्या अग्रवाल के रूप में हुई है. वहीं बेटे शौर्य अग्रवाल की हालत गंभीर है. मृतक नीरज अग्रवाल आभूषण व्यवसायी थे.
पुलिस की शुरुआती जांच में ये पता चला है कि कारोबार में घाटा और पारिवारिक कलह के कारण परिवार ने सुसाइड कर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से एक नोट भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और पूरे मामले की तफ्तीश जारी है.