ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कैप्टन तानिया ने रचा इतिहास, आर्मी डे परेड को लीड करने वाली पहली...

कैप्टन तानिया ने रचा इतिहास, आर्मी डे परेड को लीड करने वाली पहली महिला अफसर बनीं

15-Jan-2020 12:40 PM

DESK : महिला सैन्य अफसर कैप्टन तानिया शेरगिल ने 72वें सेना दिवस पर नया इतिहास रचा है. तानिया आर्मी परेड में पुरुषों की टुकड़ी का भी नेतृत्व करने वाली पहली महिला अफसर बन गई हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला अधिकारी ने आर्मी डे परेड को लीड किया है.

news image

वहीं इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर भी तानिया सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी. पिछले साल एएससी की कैप्टन भावना कस्तूरी सेना की पहली महिला अधिकारी थीं, जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में पुरुषों के दल का नेतृत्व किया था.

news image

तानिया अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो सेना में भर्ती हुई हैं. तानिया के परदादा पैदल सैनिक (इन्फेंट्री), दादा बख्तरबंद (आर्म्ड), पिता तोपखाने (आर्टिलरी) रह चुके हैं. सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन के तौर पर तैनात तानिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में बीटेक की डिग्री ली है. तानिया मार्च 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सेना में शामिल हुई थीं.