BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!"
13-Aug-2022 12:35 PM
PATNA : नई सरकार के गठन के बाद लगातार कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी दांव पेंच जारी है. कई नामों की चर्चा कैबिनेट को लेकर हो रही है लेकिन जनता दल यूनाइटेड के कोटे से मंत्री कौन बनेंगे इसको लेकर नीतीश कुमार के सामने एक बड़ी अजीबोगरीब हालत हो गई है.
नीतीश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कैबिनेट के चेहरों को चयन को लेकर है. दरअसल, नीतीश कुमार जिन चेहरों को कैबिनेट में जगह देना चाहते हैं वह विधान परिषद से आते हैं और विधान पार्षदों को कैबिनेट में ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया गया तो विधायकों को एकजुट रख पाना बड़ी चुनौती होगी. नीतीश कुमार ने पिछली सरकार में संजय कुमार झा और अशोक चौधरी को विधान पार्षद होने के बावजूद अपने मंत्रिमंडल में जगह दी थी लेकिन अब उपेंद्र कुशवाहा को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. उपेंद्र कुशवाहा भी जेडीयू के विधान पार्षद है. ऐसे में अगर तीन विधान पार्षदों को कैबिनेट में जगह दी गई तो विधायकों की नाराजगी बढ़ सकती है. विधायकों को एकजुट रख पाना नीतीश कुमार के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती है. नीतीश किसी भी हाल में विधायकों को नाराज करने का जोखिम नहीं लेना चाहेंगे.
विधायक अगर नाराज हुए तो बीजेपी उन पर नजर गड़ाए बैठी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि नीतीश कुमार इनमें से किन विधान पार्षदों को अपनी कैबिनेट में जगह देंगे. उपेंद्र कुशवाहा,संजय कुमार झा और अशोक चौधरी में से किन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, अगर तीनों मंत्री बने तो नीतीश कुमार क्या विधायकों की नाराजगी का जोखिम उठा पाने की स्थिति में है यह भी एक बड़ा सवाल है. इस पूरी राजनीतिक स्थिति पर फर्स्ट बिहार की स्पेशल रिपोर्ट देखिए.