ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / CAA-NRC के खिलाफ पटना के गांधी मैदान पहुंचा बड़ा मार्च, अलर्ट पर जिला...

CAA-NRC के खिलाफ पटना के गांधी मैदान पहुंचा बड़ा मार्च, अलर्ट पर जिला प्रशासन

09-Feb-2020 02:53 PM

By Rahul Singh

PATNA : देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके साथ ही NRC और NPR का भी विरोध किया जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां भारी संख्या में प्रदर्शनकारी गांधी मैदान पहुंचे हैं. सैकड़ों की संख्या में गांधी मैदान पहुंचे प्रदर्शनकारी NPR, CAA और NRC का विरोध कर रहे हैं. 


नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ शनिवार को गया से 'गांधी मार्च' निकाला गया. विभिन्न वाहनों के जरिये भारी संख्या में लोग इस मुहीम के साथ जुड़ते गए. शांतिपूर्ण तरीके से इस प्रदर्शन का आह्वान किया गया है. लेकिन फिर भी पटना जिला प्रशासन अपनी ओर से पूरी तैयारी में जुटी हुई है. पटना एसएसपी खुद कमान संभाले हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी ने पटना बाईपास के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. लेकिन आंदोलन कर रहे लोग शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ते गए. अब यह आंदोलन पटना गांधी मैदान पहुंच गया है. 


बिहार सरकार की ओर से 15 मई से NPR कराने को लेकर गज़ट जारी करने विरोध में अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन हो रहा है. NPR, CAA और NRC के बहिष्कार किया जा रहा है. इस गांधी मार्च का आहवान पूरे बिहार के लिए किया गया है. बक्सर, आरा, बेगुसराई, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत कई शहरों के लोग 'गांधी मरस के बैनर तले गांधी मैदान के लिए कूच करेंगे.