ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बक्सर में पंचायत चुनाव में हार के बाद मुखिया प्रतिनिधि ने लहराये हथियार:...

बक्सर में पंचायत चुनाव में हार के बाद मुखिया प्रतिनिधि ने लहराये हथियार: कहा-शेर अभी जिंदा है

12-Dec-2021 05:45 PM

BUXAR: शराब पकड़ने में लगी बिहार पुलिस का इकबाल कैसे खत्म हुआ है इसके नये-नये उदाहरण रोज देखने को मिल रहे हैं. बक्सर में पंचायत चुनाव में एक मुखिया की हार होने के बाद उसके प्रतिनिधि ने खुलेआम हथियारों का जखीरा लहराया और फिर कहा-शेर अभी जिंदा है। सांप निकल जाने के बाद लकीर पीट रही पुलिस कह रही है वह हथियारों का लाइसेंस कैंसिल करायेगी।


बक्सर के सिमरी का वाकया

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के राजपुर कला पंचायत के एक मुखिया प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन किया। मुखिया प्रत्याशी को पंचायत चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद उसके प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा-शेर अभी जिंदा है। ये पोस्ट फूलचंद यादव ने किया है।


फूलचंद यादव खुद मुखिया रह चुका है. लेकिन इस दफे के चुनाव में वह राजपुर कला पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मीरा देवी का प्रतिनिधि था. मीरा देवी शनिवार को आये चुनाव परिणाम में बुरी तरह हारी. इसके बाद फूलचंद यादव सोशल मीडिया पर प्रकट हुआ. हथियारों से लैस होकर. विरोधियों को चेतावनी देते हुए उसने एलान किया कि शेर अभी जिंदा है।


पुलिस बोली-हथियार का लाइसेंस रद्द करायेंगे

फूलचंद यादव का ये पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया. काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट किया. इसके बाद प्रशासन की नजर इस पोस्ट पर पड़ी. अब एएसपी कह रहे हैं कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. एएसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था बिगाड़ने और समाज में गलत संदेश देने वाले को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जायेगा।


एएसपी ने कहा कि वे डीएम को पत्र लिखने जा रहे हैं जिसमें फूलचंद यादव के हथियारों के लाइसेंस रद्द करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की जायेगी। हालांकि फूलचंद यादव ने अब वह पोस्ट हटा लिया है. लेकिन पुलिस कह रही है कि उसके पास तस्वीर है. उस तस्वीर के आधार पर फूलचंद के खिलाफ कार्रवाई होगी।