खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Aug-2023 12:59 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में शिक्षिका ने एक मुस्लिम बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। मुस्लिम बच्चे री पिटाई को लेकर AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है और सीएम योगी से पूछा है कि कि बुलडोजर और 'ठोक दो' का क्या हुआ?
ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘मुजफ्फरनगर का वीडियो, जिसमें एक टीचर अपने छात्रों से एक मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारने के लिए कह रही है, वो पिछले 9 वर्षों का प्रोडक्ट है। छोटे बच्चों के दिमाग में ये संदेश डाला जा रहा है कि कोई भी किसी मुस्लिम को बिना किसी नुकसान के डर के पीट सकता है और अपमानित कर सकता है’।
ओवैसी आगे लिखते हैं कि, ‘पिता ने अपने बच्चे को स्कूल से निकाल लिया है और लिखित में कहा है कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता, क्योंकि वो जानता है कि उसे न्याय नहीं मिलेगा और बजाय इसके माहौल खराब हो सकता है’। ओवैसी ने पूछा, ये कौन लोग हैं जो एक पिता के अपने बच्चे के लिए न्याय मांगने पर माहौल खराब करेंगे? ये योगी आदित्यनाथ के शासन का अपमान है कि लोगों को उचित प्रक्रिया में कोई विश्वास नहीं है। इस बात की अधिक संभावना है कि शिक्षक को दंडित होने के बजाय कोई सरकारी पुरस्कार मिलेगा।
उन्होंने लिखा, ‘किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा स्पष्ट इस मामले में स्पष्ट है। मुजफ्फरनगर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को अन्य जगहों पर स्वतः संज्ञान लेने की जल्दबाजी रहती है लेकिन यहां उन्होंने कुछ नहीं किया। कथित तौर पर, एनसीपीसीआर को न्याय दिलाने के बजाय वीडियो के वायरल होने की चिंता है’।