जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
12-Apr-2020 08:30 AM
DESK: भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा कोराना का कहर कम होने के नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी. तब से लेकर अबतक कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 250 पार कर गया है, वहीं संक्रमण की संख्या 8 हजार पहुंचने वाली है.
इसी बीच कोरोना से लेकर मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर है. भोपाल में तीन दिन पहले इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. लॉकडाउन के बाद भी बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. तीन दीन बाद मृतक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है. वहीं बुजुर्ग का इलाज करने वाले हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के बीच भी सनसनी फैल गई है.
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जब अस्पताल गए थे तब किसी को पता नहीं था कि वे कोरोना संक्रमित हैं. उनका इलाज नॉर्मल किया जा रहा था. मरने के तीन दीन बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गा है. जगन्नाथ मैथिल की 9 अप्रैल को मौत हुई है. उनके अंतिम संस्कार में बरखेड़ी जहांगीराबाद के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.