ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बजट सत्र : बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री विभाग के बजट पर होगी...

बजट सत्र : बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री विभाग के बजट पर होगी चर्चा

25-Mar-2022 10:22 AM

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 17 वां दिन है. बिहार विधान सभा की कार्यवाही 11:00 बजे से शुरू होगी. प्रश्नकाल में आज ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग के प्रश्नों को सदन में लाया जाएगा. संबंधित विभाग के प्रभारी मंत्री सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देंगे. 


प्रश्नकाल के बाद शून्य काल भी होगा और फिर ध्यानाकर्षण भी होगा. इसमें सदस्यों के प्रश्नों का संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे. आज सदन में  मुख्यमंत्री के विभाग के बजट पर भी चर्चा होगी और सरकार के तरफ से उत्तर दिया जाएगा. ऐसे में कानून व्यवस्था और शराबबंदी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार की मुश्किलें आज भी बढ़ा सकता है.


दूसरे हाफ में लगातार विभागीय बजट की चर्चा हो रही है और आज भी मुख्यमंत्री के विभाग के बजट की चर्चा होगी. ऐसे तो 21 मार्च को ही स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और विधानमंडल के बजट पर चर्चा होनी थी. लेकिन 21 मार्च को छुट्टी होने के कारण 24 मार्च को स्वास्थ्य विभाग के बजट पर चर्चा हुई और सरकार की तरफ से उत्तर हुआ. 


24 मार्च को पहले मुख्यमंत्री के विभागों गृह विभाग, सामान्य प्रशासन सहित अन्य के बजट पर चर्चा होनी थी. लेकिन उसे बढ़ाकर आज 25 मार्च को किया गया. ऐसे मुख्यमंत्री आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं, इसलिए प्रभारी मंत्री चर्चा के बाद जवाब देंगे.