ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / महिला MLA ने मंच पर पति के साथ जमकर किया डांस, समर्थकों ने...

महिला MLA ने मंच पर पति के साथ जमकर किया डांस, समर्थकों ने उड़ाए नोट

25-Jan-2020 03:10 PM

DESK: बीएसपी की महिला विधायक का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि मध्य प्रदेश के पथरिया से विधायक रामबाई अपने पति के साथ मंच पर जमकर डांस कर रही हैं. इस दौरान समर्थकों उनपर नोटों की बारिश कर रहे हैं.

पति ने भी किया डांस

बताया जा रहा है कि चकेरी धाम में मेला का आयोजन किया गया था. उसमें विधायक रामबाई पति के साथ पहुंची हुई थी. इस दौरान रामबाई मंच पर डांस करने लगी. लोगों ने पति को भी मंच पर बुलाया लिया इसके बाद तो दोनों ने जमकर डांस किया. इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है. 

मेले में जुड़े थे हजारों लोग

बताया जा रहा है कि चकेरी धाम मेला महोत्सव कई दिनों से चल रहा था. कल अंतिम दिन था. इस मेले में हर साल 150 गांवों से हजारों लोग देखने के लिए आते हैं. शुक्रवार को भी लोगों की संख्या अधिक थी. बता दें कि 29 दिसंबर को रमाबाई को मायावाती ने पार्टी से निकाल देने का दावा किया था. रमाबाई ने सीएए का समर्थन करते हुए पीएम मोदी को इसको लेकर बधाई दी थी और कहा था कि यह काम और पहले हो जाना चाहिए था. इसके बाद पार्टी प्रमुख ने इसको अनुशासन तोड़ने का मामला करार देते हुए रमाबाई पर कार्रवाई की थी. लेकिन उसके बाद रमाबाई ने कहा था कि मायावती बहन से बात हो गई है और उनको मैंने मना लिया है.