पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
26-Apr-2024 06:16 PM
By First Bihar
DELHI: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बृजभूषण सिंह की उस याचिका को खारीज कर दिया है जिसमें उन्होंने यौन शोषण मामले की नए सीरे से जांच की मांग की थी।
बृजभूषण सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने बृजभूषण सिंह की याचिका पर सुनवाई की। बृजभूषण सिंह ने दावा किया है कि जिस दिन यौन उत्पीड़न की घटना हुई वह देश में नहीं थे। अब अदालत आगामी सात मई को आरोप गठित करने के लिए सुनवाई करेगा।
बता दें कि बृजभूषण सिंह पर सात सितंबर 2022 को WFI के दिल्ली कार्यालय में महला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था लेकिन बृजभूषण सिंह का दावा है कि उस दिन वे देश से बाहर थे। बृजभूषण सिंह के वकील ने 7 सितंबर 2022 को WFI कार्यालय में उनकी उपस्थिति के संबंध में जांच की मांग की।
वकील ने कोर्ट में बृजभूषण सिंह के पासपोर्ट की कॉपी सौंपी जिसमें उस तारिख को इमिग्रेशन की मोहर लगी हुई है। महिला पहलवानों के वकील ने बृजभूषण सिंह की इस याचिका पर कोर्ट में आपत्ति जताई और कहा कि यह याचिका फैसले में देरी कराने के लिए दायर की गई है। जिसके बाद कोर्ट ने बृजभूषण सिंह की उस याचिका को खारीज कर दिया।