ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / Bridge Collapse in Bihar: कब थमेगा सिलसिला? बिहार में बाढ़ के पानी में...

Bridge Collapse in Bihar: कब थमेगा सिलसिला? बिहार में बाढ़ के पानी में बह गया एक और पुल, कई गांवों का संपर्क भंग

03-Oct-2024 02:13 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में पुलों के ध्वस्त होने का सिलसिला कब थमेगा? शायद इस सवाल का जबाव किसी के पास नहीं है। पिछले कुछ महीनों के भीतर राज्यभर में दो दर्जन से अधिक पुल-पुलिया ध्वस्त हो चुके हैं। इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। एक तरफ विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने में लगा है तो सरकार इसका ठीकरा विपक्षी दलों पर फोड़ रही है।


भागलपुर के पीरपैंती बाजार से बाखरपुर होते हुए बाबूपुर जाने वाली सड़क के बीच चौखंडी के पास जर्जर पुलिया बाढ़ के पानी में ध्वस्त हो गई। पुल के जर्जर होने के बाद चार महीना पहले ही इस पुल पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया था।


गुरुवार को हुई मुसलाधार बारिश के दौरान पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। करीब 18 साल पहले इस पुल का निर्माण कराया गया था। समय बीतने के साथ ही रख रखाव के अभाव में पुलिया जर्जर होता चला गया और आखिरकार बाढ़ के पानी में बह गया। पुल के टूटने से कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से भंग हो गया है।