ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / news / BPSC कार्यालय के बाहर आज शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट...

BPSC कार्यालय के बाहर आज शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट की मांग

12-Aug-2024 08:45 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने वाले हैं। वो बीपीएससी कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू किया जाए।


अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों  ने कहा कि बीपीएससी टीआरई-1, टीआरई-2 परीक्षा में हमारे साथ जो अन्याय हुआ है वो टीआरई 3.0 में न हो। शिक्षक भर्ती मे वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू किया जाए। इसे लेकर हम सोमवार सुबह 11 बजे बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। हम अपनी मांगों को शांतिपूर्वक सरकार के सामने रखेंगे।


उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर इकट्ठा हुए हैं। हमारी मांग है कि सरकार बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती मे वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू करे। साथ ही रिजल्ट से पहले काउंसलिंग कराई जाए, ताकि सीटें खाली न रहे, जिससे लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके। इन्ही मांगों को लेकर हम बीपीएससी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। हम लोग सरकार, आयोग और शिक्षा विभाग तक मीडिया के माध्यम से अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य है कि सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ न्याय करे।


मालूम हो कि टीआरई-1, और टीआरई-2 में मल्टीपल रिजल्ट की वजह से हजारों सीटें खाली रह गईं थी। काउंसलिंग भी रिजल्ट के बाद करवाई गई थी। इसकी वजह से हजारों सीटें खाली रह गईं। लिहाजा अब छात्रों की चाहत है कि ऐसी नौबत बीपीएससी टीआरई 3.0 की परीक्षा में नहीं आए।