Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम
17-Nov-2022 07:29 PM
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 802 पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 11,607 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 67वीं पुर्नपरीक्षा के लिए BPSC ने कुल छह लाख एक हजार 69 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया था। 30 सितंबर 2022 को राज्यभर के 1153 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 3 लाख 20 हजार 656 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
परीक्षा में शामिल होने वाले 45667 अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हतांक भी प्राप्त नहीं कर सके हैं। सामान्य व ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 150 प्रश्नों में 60, पिछड़ा वर्ग पुरुष को 54.75, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष को 51, SC-ST, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 48 अंक न्यूनतम अर्हतांक निर्धारित है। 67वीं बीपीएससी के तहत विभिन्न विभागों में 802 पदों पर नियुक्ति होनी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइटhttps://www.bpsc.bih.nic.inपर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
परीक्षा का कटआफ इस प्रकार से है-- सामान्य-113, सामान्य महिला-109, ईडब्ल्यूएस- 109, ईडब्ल्यूएस महिला- 105, एससी- 104, एससी महिला- 93, एसटी- 100, एसटी महिला- 96, ईबीसी- 109, ईबीसी महिला- 102, बीसी- 109, वीसी महिला- 105 और स्वतंत्रता सेनानी के परिजन- 103
बता दें कि सबसे पहले 8 मई को 67वीं की प्रिलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद 30 सितंबर को फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम आज घोषित कर दिए गए। आगामी 29 दिसंबर से मुख्य परीक्षा आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है, जिसका रिजल्ट मार्च 2023 तक जारी किया जाएगा।