ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को हुआ कोरोना, बिमारी छुपाकर कर रही थी डिनर पार्टी

20-Mar-2020 01:55 PM

DESK : बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसके बाद उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

बताया जा रहा है कि सिंगर कनिका कपूर कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई. इसके साथ ही कनिका लखनऊ में एक पार्टी में भी शामिल हुईं थी. इस पार्टी में कनिका के साथ 100 के करीब  लोग मौजूद थे. 

कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आते ही हेल्थ डिपार्टमेंट सकते में आ गया है. उस दिन पार्टी में कनिका के साथ शामिल सभी लोगों को सेल्फ आइसोलेट करने के लिए भी कहा है. हालांकि केवल सिंगर ही पॉजिटिव पाई गई हैं. 

खबर के मुताबिक बॉलीवुड सिंगर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं. जिसके बाद वे एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं. कनिका कपूर जिस पार्टी में शामिल हुईं थी उसमें अफ़सर और कई नेता शामिल थे.