ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बोधगया जा रही पर्यटकों से भरी बस पलटी, हादसे के बाद मौके पर...

बोधगया जा रही पर्यटकों से भरी बस पलटी, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

01-Jul-2023 12:15 PM

By First Bihar

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में 6 से अधिक पर्यटक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मोहनियां सिक्सलेन की है।


दरअसल, शनिवार की सुबह तमिलनाडु के पर्यटकों की बस बोधगया जा रहा थी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली की यात्रा के बाद पर्यटक बिहार के बोधगया जा रहे थे, तभी मोहनिया के बरहुली के पास बस हादसे की शिकार हो गई। ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के पर्यटक भारत भ्रमण पर निकले हैं और इसी दौरान यह हादसा हो गया।