ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / BJP विधायक भूले PM मोदी की सोशल डिस्टेंसिंग-लॉकडाउन की अपील, मशाल लेकर समर्थकों...

BJP विधायक भूले PM मोदी की सोशल डिस्टेंसिंग-लॉकडाउन की अपील, मशाल लेकर समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे

06-Apr-2020 11:09 AM

PATNA :कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के सामूहिक संकल्प और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 'रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक' करोड़ों देशवासियों ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का खासा ख्याल रखा लेकिन इस दौरान पीएम मोदी के पार्टी के विधायक ही इसे ताख पर रखते नजर आए। 


 जिस वक्त पूरा देश अपने-अपने घरों में दीये और मोमबत्तियां जला रहा था उसी वक्त तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह अपने समर्थकों के साथ हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर गए।राजा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मशाल जुलूस निकाला और गो बैक चीनी वायरस के नारे भी लगाए। लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की उस नसीहत की ही धज्जियां उड़ी दीं, जिसमें पीएम ने कहा था कि लोग दीया और कैंडल जलाएं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। राजा सिंह न सिर्फ समर्थकों की भीड़ लेकर सड़क पर उतर गए, बल्कि कोरोना के खिलाफ उनकी इस कोशिश में सोशल डिस्टेंसिंग का नामो-निशान भी नजर नहीं आया। 


तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र से भी एक तस्वीर सामने आयी। वहां भी बीजेपी विधायक ने सोशल डिस्टेंसिंग की परिभाषा को तार-तार कर दिया। दरअसल रविवार को  बीजेपी विधायक दादाराव केचे का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होनें लोगों को राशन बांटने का फैसला किया जिसके बाद उनके आवास पर भारी भीड़ जुट गयी।