बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
25-Aug-2023 08:43 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में साइबर सेल पटना की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा दिया है। इसमें आरोपी को दो दिनों के अंदर हाजिर होकर जवाब देने को कहा गया है।
दरअसल,15 अगस्त को विधायक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इस मामले में विधायक रश्मि वर्मा ने अगरवा के संजय सारंगपुरी के खिलाफ पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई को आवेदन दिया था। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने मामले को पटना के एसएसपी के पास भेजा था। इसके आलोक में पटना साइबर थाने में संजय सारंगपुरी के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी।
इतना ही नहीं 16 अगस्त को विधायक रश्मि वर्मा ने मोतिहारी नगर थाने में संजय सारंगपुरी के खिलाफ स्वयं के अपहरण व दो करोड़ की फिरौती मांगने की प्राथमिकी कराई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच में जूट गई है। इसी कड़ी में अब पुलिस के तरफ से प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा दिया है। इसके तहत उन्हें दो दिन का समय दिया गया है और उसके बाद हाजिर होकर जवाब देने को कहा गया है।
वहीं, विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ भी संजय सारंगपुरी ने भी नगर थाने में लूट, मारपीट व फायरिंग की प्राथमिकी 16 अगस्त को दर्ज कराई है। इससे पहले भी संजय ने विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जसिके बाद अब तीनों मामलों की जांच चल रही है। इसी कड़ी में पुलिस के बुलावे पर भाजपा विधायक ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के समक्ष अपना पक्ष रखा है।
इधर, इस पुरे मामले को लेकर भाजपा विधायक ने बताया कि एसपी से मिलकर पूरी जानकारी दी है। मेरी तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। शिकायत के आधार पर साइबर सेल की ओर से जांच की जा रही है। उम्मीद है की पुलिस टीम इस मामले में जल्द बड़ा एक्शन लेगी। फिलहाल हमसे जो सवाल किया गया है मैंने उसका जवाब दिया है।