Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
28-Oct-2020 05:33 PM
PATNA : इस वक्त के बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव कराना यहां के नेताओं को भारी पड़ रहा है. कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा को कोरोना हो गया है. अरुण कुमार सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह कई दिनों से लगातार चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, जिसके कारण वह संक्रमित हो गए हैं.
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मिली जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार सिन्हा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी कोरोना टेस्ट कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है.
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा कोरोना का कोरोना टेस्ट 27 अक्टूबर को कराया गया था. बताया जा रहा है की पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं मिली .हालांकि अब भी अरुण सिन्हा जनसंपर्क अभियान में जुड़े हैं.
इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी कोरोना पॉजिटिव पते गए. आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और जदयू के पूर्व सांसद नवल किशोर राय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन्होंने हाल ही में कई जनसभाओं में हिस्सा लिया था.
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें भाजपा के स्टार प्रचारक भी शामिल हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूडी, प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.