ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / हार का साइड इफेक्ट : रामाधार सिंह ने BJP सांसद सुशील सिंह का...

हार का साइड इफेक्ट : रामाधार सिंह ने BJP सांसद सुशील सिंह का आतंकवादियों से संबंध बताया, अमित शाह से जांच कराने की मांग

11-Nov-2020 03:56 PM

AURANGABAD : विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी सिर फुटौअल शुरू हो गया है. बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार अब खुलेआम पार्टी के उन नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ चुनाव में काम किया. औरंगाबाद विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री रामाधार सिंह चुनाव मैदान में थे लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. हार के बाद नाराज रामाधार सिंह ने खुलेआम बीजेपी के स्थानीय सांसद सुशील सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं.


सुशील सिंह औरंगाबाद से बीजेपी के सांसद हैं और रामाधार सिंह ने कहा है कि उनका संबंध आतंकवादी से है. रामाधार सिंह का आरोप है कि सुशील सिंह ने विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए और जानबूझकर इस बात की साजिश रची कि रामाधार सिंह चुनाव नहीं जीत पाए.


रामाधार सिंह ने सुशील सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि औरंगाबाद के सांसद के संबंध नक्सलियों से रहे हैं और उसके बावजूद वह नक्सलियों के खिलाफ लड़ने वाली सीआरपीएफ को अपनी सुरक्षा में लेकर घूमते हैं. रामाधार सिंह ने कहा है कि औरंगाबाद जिले में भू-माफिया से लेकर खनन माफिया तक का खेल बीजेपी सांसद के संरक्षण में होता है.


आपको बता दें कि औरंगाबाद मैं सुशील सिंह और रामाधार सिंह के बीच पुरानी तकरार रही है. सुशील सिंह पहले जेडीयू के सांसद हुआ करते थे लेकिन बाद में वह बीजेपी में आ गए और औरंगाबाद में पार्टी के अंदर वर्चस्व को लेकर यह दोनों नेता आमने-सामने रहे हैं.