ब्रेकिंग न्यूज़

BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा

क्या BJP से डर गए तेजस्वी ! कहा - भाजपा से लडि़एगा तो होगा एक्शन... साथ रहने पर नहीं होगी कोई समस्या

04-Oct-2023 11:48 AM

By First Bihar

DELHI : न्यायालय है न्यायालय पर हम लोगों को पूरा भरोसा है। हमें न्याय मिला है लेकिन आप जानते हैं यह कोई मामला खास तौर पर तो मेरे ऊपर तो बनता ही नहीं है। मेरा तो दूर दराज तक रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है। यह बातें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है।


दरअसल, जमीन के बदले नौकरी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने दिल्ली में  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि - जब मामला दर्ज हुआ था उसे समय में पढ़ाई लिखाई करता था और क्रिकेट खेला करता था। मेरा तो इससे कोई लेना-देना भी नहीं है। दुर्भावना के कारण मेरे ऊपर यह सब करवाया जा रहा।


वही,तेजस्वी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद के घर हुई छापेमारी को लेकर कहा कि- आज अहले सुबह भी आप नेता संजय सिंह के यहां रेड हुई। इससे पहले कल पत्रकारों को अरेस्ट किया गया। अब तो यही लग रहा कि अब सच बोलिएगा और किसी चीज को लेकर सत्ता पर्क्ष से जवाब चाहिएगा तो फिर एक्शन और कार्रवाई हो जाएगा। यही वजह है कि अब इन चीजों से हमें को समस्या या  फ़िक्र नहीं हैं। अब तो सब चीज़ जान ही रहे आमलोग ही। 


इसके आलावा तेजस्वी ने कहा कि- बिहार में हमारी सरकार बनी है तब से यह लोग लगातार रेड, छापेमारी इधर-उधर की बातें हैं कर रहे हैं। खुद देख लीजिए कि मेरा चार्ज में नाम नहीं था सप्लीमेंट्री चार्टर्ड में नाम लाया गया। यह बात सबको पता है कि भाजपा से लडि़एगा तो यह चीज होनी ही है और भाजपा के साथ जाएगा तो सारे केस मुकदमे दूर कर लिए जाएंगे।


उधर, जातीय जनगणना को लेकर सवाल किए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि इस गणना से नासिक बिहार केवल कि देश की स्थिति बदलेगी हमारा विपक्षी गठबंधन यह लगातार मांग भी कर रहा है कि देश में जातीय जनगणना करवाया जाए। यह करवा दिया जाएगा तो सब कुछ हल हो जाएगा इससे सबको फायदा होगा।