ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

BJP नेतृत्व से कुशवाहा समाज नाराज, राज्यसभा में मौका नहीं मिलने से बढ़ा गुस्सा

BJP नेतृत्व से कुशवाहा समाज नाराज, राज्यसभा में मौका नहीं मिलने से बढ़ा गुस्सा

13-Mar-2020 07:44 AM

PATNA : बिहार से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर बीजेपी ने भूमिहार जाति से आने वाले विवेक ठाकुर को भेजने का फैसला किया, लेकिन अब बीजेपी नेतृत्व का यही फैसला उसके गले की फांस बनता जा रहा है. बिहार में कुशवाहा जाति से आने वाले संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजधानी पटना में कई जगह पर बीजेपी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं. कुशवंशी महासभा की तरफ से लगाए गए इन पोस्टर में बीजेपी पर आरोप लगाया गया है कि उसने कुशवाहा जाति को अपमानित किया है. विधानसभा चुनाव में इसका बदला लेने का दावा भी कुशवंशी महासभा ने किया है.



राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों की लिस्ट में  कुशवाहा समाज से आने वाले पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे ऊपर था. सम्राट चौधरी खुद दिल्ली में थे लेकिन पार्टी ने सभी दावेदारों को दरकिनार करते हुए विवेक ठाकुर को टिकट दे दिया. विवेक ठाकुर को उनके पिता डॉ सीपी ठाकुर की जगह पार्टी राज्यसभा भेज रही है. विवेक ठाकुर आज अपना नामांकन भी करने वाले हैं, लेकिन कुशवाहा समाज को हिस्सेदारी नहीं मिलने के बाद अब बीजेपी के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. हालांकि सम्राट चौधरी नए नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है लेकिन कुशवंशी महासभा नाम के एक संगठन ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

पिछले कुछ वक्त से भारतीय जनता पार्टी के अंदर कुशवाहा समाज हाशिए पर रहा है. विधान परिषद में कुशवाहा समाज से आने वाले दो नेताओं के निधन के बाद इस समाज को वह भी हिस्सेदारी नहीं मिली है .सूरज नंदन कुशवाहा और सत्येंद्र कुशवाहा के निधन के बाद कुशवाहा जाति से कोई विधान परिषद नहीं पहुंचा है. सम्राट चौधरी को राज्यसभा का दावेदार माना जा रहा था लेकिन उनका भी पत्ता कट गया. पार्टी के अंदर कुशवाहा समाज से आने वाले जो नेता सक्रिय भी हुए उन्हें भी कुछ नहीं मिला. कभी नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रेणु कुशवाहा भी तामझाम के साथ बीजेपी में शामिल हुई थी लेकिन बाद में वहां तरजीग नहीं मिलने के बाद उन्होंने भी अपना रास्ता बदल लिया. पूर्व पुलिस अधिकारी श्रीधर मंडल का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है. कुशवाहा कार्ड को लेकर बीजेपी अब तक रणनीतिक तौर पर आगे बढ़ने में सफल नहीं दिखी है ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेताओं को पार्टी किस चेहरे के बूते चुनौती देगी यह भी एक बड़ा सवाल है.