Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
18-Jun-2024 05:35 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा की कई घटनाएं हुई। कूचबिहार, दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों में हिंसक घटनाएं हुई हैं। इसी का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, बिप्लब देब, राज्यसभा सांसद बृजलाल और कविता पाटीदार को उनके ही कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और अनदेखी करने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान इन्हें अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ गया।
दरअसल, बीजेपी की 4 सदस्यीय केंद्रीय टीम पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटना के बाद दक्षिण 24 परगना जिले के अम्ताला पहुंची थी। तभी उन्हें देखकर बीजेपी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगे और अपने नेताओं को ही घेर लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि टीएमसी के लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। डर के कारण उन्हें घर तक छोड़ना पड़ गया।
हिंसा की घटनाओं के बावजूद बीजेपी के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं की परवाह तक नहीं की। उन्हें देखने तक कोई नहीं आया। इसी बात से कार्यकर्ता नाराज थे। बीजेपी की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं के आरोप को खारिज करते हुए टीएमसी ने कहा कि ये सब बातें गलत हैं। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा के लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। जबकि इसमें कही कोई सच्चाई नहीं है।