बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी Bihar News : लॉ एंड ऑडर बढ़ा हैं, सॉरी-सॉरी...लॉ एंड ऑडर घटा है ! सवाल सुनकर चिराग के विधायक व नीतीश के 'मंत्री' हो गए कंफ्यूज्ड... KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
23-Jan-2023 01:50 PM
By First Bihar
DESK : हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है। यहां 47 वर्षीय बीजेपी नेता को 26 साल की सपा नेता की बेटी से ऐसा प्यार हुआ कि लोक लाज को ताक पर रखकर उसे लेकर फरार हो गया।कुछ ही दिन बाद सपा नेता की बेटी की शादी होनी थी, घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं कि इसी बीच बीजेपी नेता ने बड़ा कांड कर दिया। सपा नेता ने बीजेपी नेता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 47 साल के शादीशुदा भाजपा नेता आशीष शुक्ला को समाजवादी पार्टी के नेता की 26 साल की बेटी से प्यार को गया है। बताया जा रहा है कि सपा नेता की बेटी और बीजेपी नेता के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। सपा नेता के घर उनकी बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। लड़की के नेता पिता ने बीजेपी नेता के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।
थाने में केस दर्ज होने के बाद बीजेपी ने फरार आशीष शुक्ला को पार्टी से निकाल दिया है। जानकारी के मुताबिक आशीष शुक्ला पार्टी का नगर महामंत्री था। इस घटना के सामने आने के बाद बीते 12 दिसंबर को उसे बीजेपी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्या को रद्द करते हुए उसे निष्कासित कर दिया है और पुलिस से आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना को लेकर विरोधी दल बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं।