इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
23-Nov-2020 07:31 PM
PATNA : पटना के भीड़भाड़ वाले एग्जीबिशन रोड चौराहे पर बीजेपी नेता की गाड़ी ने एक युवक को धक्का मार दिया. युवक पैदल ही हाथ में सामान लेकर जा रहा था और उसे बीजेपी नेता की गाड़ी ने टक्कर मार दी. धक्का लगने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई और बीजेपी नेता की गाड़ी को घेर लिया.
गाड़ी में बीजेपी के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा खुद मौजूद थी. आक्रोशित लोगों ने जब उनकी गाड़ी को घेरा, उसी वक्त पुलिस की एक जिप्सी वहां पहुंच गई और फिर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया. पुलिस अपनी गाड़ी से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. बीजेपी नेता की गाड़ी ने जिस वक्त युवक को टक्कर मारी, उस वक्त गाड़ी की रफ्तार अच्छी खासी थी और इसी वजह से युवक को गंभीर चोट भी आई.
आक्रोशित लोगों के गुस्से से पुलिस ने बीजेपी नेता को बचा तो लिया लेकिन उनके ऊपर क्या कार्रवाई हुई, यह साफ नहीं हो सका. पुलिस ने केवल इतना कहा कि इस मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है.