Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
09-Aug-2021 05:01 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया है। आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूलदार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की है।
जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूलदार बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। आतंकियों ने लाल चौक पर दिनदहाड़े बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। इस हमले की अभी तक जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को अनंतनाग जिले के लाल चौक पर अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुछ आतंकी मौके पर पहुंचे और बीजेपी किसान मोर्चा के कुलगाम अध्यक्ष गुलाम रसूलदार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। इस दौरान उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी को भी गोलियां लग गयी।
आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। जिस वजह से सुरक्षाबलों की टीम पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रही है। अब तब किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा तेज कर दी गयी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।