इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
13-Nov-2020 08:28 PM
PATNA : बड़ी पार्टी रहकर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने वाली बीजेपी कैबिनेट के गठन में कोई समझौता नहीं करेगी. नयी सरकार के गठन पर चर्चा के लिए बीजेपी आलाकमान ने सुशील मोदी को दिल्ली तलब कर लिया है. वहीं 15 नवंबर को राजनाथ सिंह पटना में मौजूद रहेंगे और बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव करायेंगे.
15 नवंबर को बीजेपी की बैठक
15 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है. लेकिन उससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा. ये तय होगा कि डिप्टी सीएम कौन बनने जा रहा है. बीजेपी विधायक दल का नेता ही डिप्टी सीएम बनेगा. विधायक दल की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. वे ही पर्यवेक्षक के रूप में विधायक दल के नेता का चुनाव करायेंगे.
दरअसल 15 नवंबर को दिन में 12.30 बजे एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होनी है. उससे पहले भाजपा विधायक और विधान पार्षदों की बैठक होगी. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक होगी. बीजेपी विधायक पहले अपने नेता चुनेंगे फिर एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुने जाने का औपचारिक एलान होगा.
सुशील मोदी दिल्ली तलब किये गये
जानकारों की मानें तो बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री तो बना दिया है कि कैबिनेट में बीजेपी अपनी ताकत के हिसाब से जगह लेगी. बीजेपी कई अहम विभागों पर भी दावा करेगी जो पहले जेडीयू के पास था. तमाम पहलुओं पर चर्चा के लिए सुशील मोदी को दिल्ली तलब कर लिया गया है. सुशील मोदी कल दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे. इस बैठक में ही सरकार में बीजेपी की भूमिका तय की जायेगी.