ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
24-Dec-2021 11:15 AM
MUZAFFARPUR : बिहार में अब माननीयों का घर भी सुरक्षित नहीं है. चोरों का मन इतना बढ़ गया है कि वह विधायक का घर भी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में आम आदमी के सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन ले. मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृज बिहारी गली में शिवहर की सांसद रमा देवी के घर से चोरी कर ली गयी. चोरों ने उनके घर से जेवर और कैश चोरी किया है.
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. गुरुवार देर रात ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. सांसद के PA से पुलिस ने कई बिंदुओं पर जानकारी ली. करीब दो बजे रात तक पुलिस जांच में जुटी रही. इस दौरान काफी गोपनीयता बरती गई.
टाउन DSP रामनरेश पसवान ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि अब तक आवेदन नहीं मिला है. पुलिस जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद चोरी किये गए समान का पता लगेगा कि कितने की सम्पत्ति चोरी हुई है.
घटना में ब्रह्मपुरा पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है. सांसद का आवास थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही है. बावजूद इसके आसपास सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं. वहीं रात को जब सांसद से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नहीं लगा.
इधर, पुलिस सूत्रों की माने तो प्रारंभिक जांच में चालक की संलिप्तता सामने आई है. उसकी तलाश की जा रही है. उसके नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है. SSP जयंतकांत ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. जिसपर भी संदेह है, उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है. ये भी पता किया जा रहा है कि घर मे कौन-कौन लोग मौजूद थे. सभी के बारे में जानकारी जुटाने का निर्देश थानेदार को दिया गया है. किस स्तर पर लापरवाही हुई है. इसका भी पता किया जा रहा है.