ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / BJP सांसद ने नीतीश को दिखाया आईना, बोले- 72 घंटे में हो गया...

BJP सांसद ने नीतीश को दिखाया आईना, बोले- 72 घंटे में हो गया 5 मर्डर, अब तो 'लाडले' SP को सस्पेंड कीजिये

17-Dec-2020 10:10 PM

PATNA :  बिहार में तेजी से बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष तो दूर सीएम नीतीश के साथ उनके सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक भी चौतरफा हमला कर रहे हैं. पहले प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और फिर विधायक संजय सरावगी के बाद अब भाजपा सांसद छेदी पासवान ने बिहार में तेजी से बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश को आईना दिखाकर लॉ एंड आर्डर की वास्तविक स्थिति से परिचय कराने कोशिश की है.


सासाराम से बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. इस पत्र में छेदी पासवान ने बताया है कि आखिरकार किस तरह उनके संसदीय इलाके में लॉ एंड आर्डर चरमराई हुई है और जिला पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक है. छेदी पासवान ने लिखा है कि पिछले 72 घंटे में रोहतास जिले में 5 मर्डर हो चुके हैं, जिसमें दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मालिक को गोलियों से भूनने वाली घटना का भी जिक्र है, जिसको लेकर रोहतास के आम लोगों में भी आक्रोश का माहौल है.


बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने एक बार फिर से यह मांग की है कि रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह को सरकार सस्पेंड करे. उन्होंने लिखा है कि पिछले 2 साल से आईपीएस सत्यवीर सिंह रोहतास के पुलिस कप्तान बनकर बैठे हुए हैं. लेकिन इसके बावजूद भी जिले में कुछ ही घंटों में 5-5 हत्याएं हो जा रही हैं. इसलिए कर्तव्यहीनता के कारण ऐसे एसपी को सस्पेंड करना चाहिए.


सासाराम से बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने इससे पहले मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए रोहतास जिले के एसपी को निकम्मा और निठल्ला करार दिया था. सांसद ने कहा था कि ऐसे एसपी को बिना समय गंवाये तत्काल सस्पेंड कर देना चाहिये. सासंद ने कहा कि निकम्मा और निठल्ले एसपी के कारण ही रोहतास में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. जाहिर है कि जब पुलिस कप्तान ही निकम्मा रहेगा तो उसके निचले स्तर के अधिकारी भी निकम्मी और निठल्ली बनी रहेगी.


हम आपको बता दें कि रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह हैं जो नीतीश कुमार के पसंदीदा अधिकारियों में शुमार किये जाते रहे हैं. नीतीश कुमार के राज में उन्हें हमेशा अहम जिलों के एसपी का पद मिलता रहा है.