बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Feb-2020 05:32 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी विधायक के ऊपर एक महिला से रेप करने का आरोप लगा है. होटल के कमरे में बंधक बनाकर महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है. विधायक के ऊपर लगे इतने बड़े संगीन आरोप की पुलिस जांच कर रही है. विधायक और उनके परिवार के कई लोगों पर ये गंभीर आरोप लगाया गया है.
वारदात उत्तर प्रदेश के भदोही की है. जहां योगी सरकार को झटका लगा है. बीजेपी एमएलए के ऊपर भदोही के एक होटल में महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है. इस केस में महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं. भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. सिर्फ विधायक ही नहीं बल्कि उनके भतीजों और बेटों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है. विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है . महिला का आरोप है कि विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने शादी का झांसा देकर छह साल दुष्कर्म किया था. एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है. एक विधवा महिला ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी.
पीड़ित महिला के मुताबिक विधायक के भतीजे ने उसे भदोही के एक होटल में बंधक बना कर रखा और उसके साथ रेप किया. घटना 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान की बताई जा रही है. मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला भदोही के एसपी को ट्रांसफर कर जांच शुरू कर दी गई है. एसपी राम बदन सिंह ने मीडिया से कहा कि महिला ने बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. महिला ने कहा है कि विधायक के साथ उसके परिवार के कुछ लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ दिन पहले महिला की तरफ से लिखित शिकायत दी गई थी जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई.