बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Oct-2019 02:30 PM
By Chandan
SIWAN: दरौंदा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में NDA दो फाड़ हो गया है. बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार पर दबंगई का आरोप लगाया है. सीवान से भाजपा के विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि दरौंदा सीट भाजपा को मिलने वाला था. लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ दबंगई कर ये सीट ले लिया. भाजपा की कोशिश थी कि दरौंदा और नाथनगर सीट मिल जाए. लेकिन नहीं मिल सका.
नीतीश के कारण टूटता है गठबंधन
प्रसाद ने कहा कि गठबंधन को जिंदा रखना है. यह भाजपा की वजह से गठबंधन टूटे इसका कलंक हमलोग नहीं लेंगे. गठबंधन नीतीश कुमार के कारण ही टूटता रहा हैं. प्रसाद गांधी मैदान में बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.
अजय सिंह के नामांकन में भी नहीं थे भाजपा नेता
30 सितंबर को दरौंदा सीट से जदयू के उम्मीदवार और बाहुबली अजय सिंह ने नामांकन किया था. लेकिन नामांकन में कोई भी भाजपा नेता शामिल नहीं हुए थे. उनके नामांकन में सिर्फ जदयू के ही नेता शामिल थे. सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने पहले ही अजय सिंह के बारे में कहा था कि वह सीवान में दूसरे शहाबुद्दीन को कबूल नहीं कर सकते हैं. लेकिन आज फिर अजय सिंह का विरोध भाजपा के विधायक ने किया हैं.