Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
24-Mar-2022 10:41 AM
PATNA : अपने विधायकों के पाला बदलने के बाद वीआईपी नेता और मंत्री मुकेश सहनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. मुकेश सहनी ने कहा है कि उनके संघर्ष से कुछ लोग डर गए हैं. बीजेपी का नाम लिए बगैर सहनी ने कहा है कि मैं जिस तरह संघर्ष कर रहा था. उसे देखकर कुछ लोगों को मेरा कद बड़ा होने से खतरा महसूस हो रहा था. मेरे खिलाफ साजिश चल रही थी. उसका अंदाजा पहले से था. मैं जानता था कि निषाद समाज के लिए जो लड़ाई लड़ रहा हूं उसका अंजाम क्या होने वाला है.
मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी मुझे अपमानित करने का काम कर रही है. संजय जायसवाल केवल झूठ बोल रहे हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद आरक्षण के लिए अगर वह लड़ाई लड़ रहे हैं तो यह उनका हक है. वह किसी भी कीमत पर रुकने वाले नहीं है. बीजेपी को ऐसे नेताओं की जरूरत है. जिनकी अपनी रीढ़ है ना हो. वह मुझे अपना पीट्टू बना कर रखना चाहते थे लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं था. पिछले 4 महीने से मुझे अपमानित किया जा रहा है.
इसके साथ ही मुकेश साहनी ने यह भी कह दिया कि वह आगे अपना संघर्ष जारी रखेंगे. निषाद आंदोलन जातीय जनगणना समेत तमाम मुद्दों पर वह झुकने वाले नहीं हैं. सहनी ने कहा कि पिछले दिनों चिराग पासवान की पार्टी को बिहार में तोड़ा गया था और अब मेरी पार्टी को यह बताता है कि किस तरह छोटे दलों को निशाना बनाया जा रहा है. मुकेश साहनी ने कहा कि आज मेरे चार विधायक थे कल 40 विधायक होंगे मैं संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ने वाला हूं सनी ने बचाया उपचुनाव में जीत का दावा भी किया है.