ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

बीजेपी ने फिर दिया चिराग पासवान को करारा झटका: मणिपुर में उनके इकलौते विधायक को पार्टी में शामिल कराया

12-Nov-2021 04:07 PM

PATNA : बीजेपी से मिल रहे ताबडतोड़ झटकों के बावजूद भाजपा प्रेम दिखाने में पीछे नहीं रहने वाले चिराग पासवान को फिर से करारा झटका लगा है. बीजेपी ने मणिपुर में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) के इकलौते विधायक को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. इसके साथ ही चिराग पासवान अपनी पार्टी मे इकलौते सांसद या विधायक रह गये हैं. पूरे देश में उनकी पार्टी का कोई नुमाइंदा अब संसद या विधानसभा में नहीं है.


मणिपुर में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के टिकट पर करम श्याम  विधायक चुने गये थे. वे मणिपुर में लोजपा के इकलौते विधायक थे. लोजपा का जब बंटवारा हुआ तो करम श्याम चिराग पासवान के साथ रह गये. वे पारस गुट में नहीं गये थे. लेकिन मणिपुर में एकमात्र विधायक ने अब चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया. बीजेपी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में करम श्याम भाजपा में शामिल हुए.


गौरतलब है मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. वहां फिलहाल बीजेपी की सरकार है. चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों के विधायक ताबडतोड़ गति से बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस के कई विधायकों ने पाला बदल कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया था. अब चिराग के इकलौते विधायक भी गये. 


चिराग का ये हाल तब हो रहा है जब बीजेपी के लिए उनका प्यार कम नहीं हो रहा है. चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के लिए इकतरफा प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोडते. लेकिन बीजेपी उन्हें झटके पर झटके दिये जा रही है. पहले चिराग को एनडीए से बाहर किया गया. फिर उनकी पार्टी तोड दी गयी. बीजेपी ने लोजपा तोडने वाले पशुपति पारस को केंद्र सरकार में मंत्री भी बना दिया. 


उधर कुल मिलाकर चिराग पासवान पूरे देश में अपनी पार्टी के एकमात्र संसदीय प्रतिनिधि बन गये हैं. बिहार में पिछले चुनाव में उनकी पार्टी के एक विधायक राज कुमार सिंह जीते थे, वे जेडीयू में शामिल हो चुके हैं. उससे पहले लोजपा की विधान पार्षद नूतन सिंह बीजेपी में शामिल हो गयी थीं. पार्टी के 6 सांसद थे, जिनमें से 5 पशुपति पारस के साथ चले गये. पारस की पार्टी अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बन गयी है. चिराग अपनी पार्टी लोजपा(रामविलास) में एकमात्र सांसद बच गये हैं.