PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात
09-Dec-2023 06:14 PM
By First Bihar
DESK: मध्यप्रदेश के अहमदपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा हसन गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि बीजेपी को वोट देने पर 4 दिसंबर को उसके देवर ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने बताया कि जब बीजेपी की जीत की खुशी बच्चों के साथ मना रही थी तभी देवर जावेद खां वहां आया और गाली देते हुए कहने लगा कि भाजपा को तुम क्यों वोट दी?
देवर यही नहीं रुका उसने भाभी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने शिकायत करने थाने गयी लेकिन पुलिस ने देवर को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं तब पीड़िता समीना बी अपने बच्चों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंची। पीड़िता की पिटाई की जानकारी जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को हुई तो उन्होंने उसे मिलने को बुलाया। सीएम ने पीड़िता से बातचीत की और उसे सुरक्षा दिये जाने की बात कही।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।"मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।
